भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनके प्रशंसक दुनिया भर में हैं। भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी।
महेंद्र सिंह धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी CSK की नई फ्लाइट को काफी करीब से देख रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। महान खिलाड़ी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी पांच बार जीती है।
हालाँकि, महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते देखा जाएगा। ज्यादातर प्रशंसक इस बात से खुश है कि महेंद्र सिंह आईपीएल के आगामी सीजन में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Well, Well, Well, Coincidence’
यहां देखें वीडियो:
MS Dhoni looking at the new flight of CSK for IPL 2025. 💛 pic.twitter.com/nM7quPk9C9
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 29, 2024
सीएसके की कप्तानी आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए दिखाई देंगे
आईपीएल 2024 में यह देखा गया था कि महेंद्र सिंह जिस भी स्टेडियम में खेलने के लिए आए थे वहां उनके फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए जमकर चीयर किया था। कुछ ऐसा ही आगामी सीजन में भी देखने को मिल सकता है।
सीएसके की कप्तानी आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए दिखाई देंगे। 2024 सीजन में गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। अब देखना है कि टीम उनकी कप्तानी में आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करती है।