भारतीय बल्लेबाजों ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाई हैं। लेकिन टॉप पर एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है जो अब आईपीएल और विश्व क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। अब ऐसे में भारत के कप्तान विराट कोहली के पास मौका है कि वह इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दे।
IPL में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
टॉप पर इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने 184 मैचों में 62 अर्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 252 मैचों में 55 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आठ सेंचुरी भी लगाई हैं। कोहली आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लीग में उन्होंने 8000 से अधिक रन बनाए हैं।
आईपीएल में शिखर धवन ने कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 222 मैचों में 51 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। धवन ने दो सेंचुरी भी जड़ी हैं। धवन ने दिल्ली कैपिटल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 257 मैचों में 43 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस से पहले डेक्कन चार्जर्स के लिए भी क्रिकेट खेला था। मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में पांच खिताब जीते।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने 184 आईपीएल मैचों में 40 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। डि विलियर्स ने तीन सेंचुरी भी जड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी एबीडी आईपीएल में खेले हैं। उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए हालांकि सबसे अधिक सफलता हासिल की।