22 मार्च से आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। आगामी सीज़न में रोमांचक मुकाबले और बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स की झड़ियां भी देखने को मिलेंगी।
टी20 क्रिकेट में एक क्रिकेटर का शतक बहुत सराहा जाता है। टी20 क्रिकेट में शतक लगाना कोई आसान बात नहीं हैं। क्रिकेटरों को तेजी से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्ट्राइक रेट का भी ध्यान रखना पड़ता है।
इस लेख में हम आपको आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं-
विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। कोहली ने टूर्नामेंट में कुल आठ शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस हटलर ने 7 शतक लगाए हैं। जबकि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल लिस्ट में सात शतकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, केएल राहुल, शुभमन गिल, डेविड वॉर्नर और शेन वॉट्सन 4-4 शतकों के साथ टॉप-7 में हैं।
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक शतक-
| प्लेयर | शतक | |
| 1 | विराट कोहली | 8 |
| 2 | जोस बटलर | 7 |
| 3 | क्रिस गेल | 6 |
| 4 | केएल राहुल | 4 |
| 5 | शुभमन गिल | 4 |
| 6 | डेविड वॉर्नर | 4 |
| 7 | शेन वॉट्सन | 4 |
| 8 | एबी डिविलियर्स | 3 |
| 9 | संजू सैमसन | 3 |
| 10 | हाशिम अमला | 2 |
