राजस्थान रॉयल्स का सामना आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस से घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का मुकाबला इस सीजन में पहली बार होगा। दोनों टीमों ने पिछले मैच में बड़ी जीत हासिल की थी।
वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जिसमें तीन जीत और सात हार हैं। इस साल प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावना बहुत कम है, क्योंकि उनका नेट रन रेट -0.349 है। लीग में बचे हुए मैचों को जीत भी लेंगे, तो भी वे अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।
दूसरी ओर इस साल मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन में शानदार सुधार किया है। सीजन की खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस अब छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। +0.889 उनका नेट रन रेट है। अब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से सिर्फ दो जीत दूर है। टीम साहस से भरी हुई है और लगातार पांच मैच जीत चुकी है।
आपको बता दें कि अब तक 30 मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए हैं। राजस्थान ने 14 मुकाबलों में और मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
दोनों टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां
राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां
रियान पराग: टी20 में 3000 रन पूरे करने के लिए 12 रन चाहिए।
तुषार देशपांडे: आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट चाहिए।
वनिन्दु हसरंगा: आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट चाहिए।
संदीप शर्मा: आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट चाहिए।
शिमरोन हेटमायर: आईपीएल में आरआर के लिए 1,000 रन पूरे करने के लिए 87 विकेट चाहिए।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां
ट्रेंट बोल्ट: टी-20 में 300 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है।