अभी तक आईपीएल 2025 में कई शानदार मैच खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भिड़ेंगी, जो 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में हार गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है और एक में हार झेली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से 8 विकेट से हार झेली थी। लेकिन टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतना चाहेगी। आगामी मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच रोमांचक संघर्ष भी देखने को मिलेगा। आज हम आपको ऐसे ही तीन जबरदस्त भिड़ंत के बारे में बताते हैं।
1- रोहित शर्मा बनाम भुवनेश्वर कुमार
पिछले मैच में रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल नहीं पाए थे। वह लखनऊ के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए क्योंकि वे चोटिल थे। हालाँकि, आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा को शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
रोहित शर्मा के आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हमेशा अच्छे रहे हैं। रोहित का सामना आगामी मैच में घातक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से जरूर होगा। आईपीएल में रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 64 गेंद पर 85 के औसत और 132.81 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं और एक बार ही अपना विकेट खोया है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आगामी मैच में भी शानदार मुकाबला हो सकता है।
2- सूर्यकुमार यादव बनाम क्रुणाल पांड्या
क्रुणाल पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी। लेकिन महान ऑलराउंडर बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स और अब आरसीबी में खेल रहे हैं।
आगामी मैच में क्रुणाल पांड्या को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव से उनका सामना जरूर होगा। सूर्यकुमार यादव ने क्रुणाल पांड्या के खिलाफ 31 गेंद पर 37 के औसत और 119.35 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए हैं। क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में सिर्फ एक बार सूर्यकुमार यादव को आउट किया है।
3- विराट कोहली बनाम ट्रेंट बोल्ट
विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के पहले दो मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। पिछले मैच में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्हें फिर से उत्कृष्ट फॉर्म में देखा जा सकता है।
लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली का सामना ट्रेंट बोल्ट से जरूर होगा। ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ उनका मुकाबला हमेशा दिलचस्प रहा है। विराट कोहली ने घातक तेज गेंदबाज के खिलाफ 63 गेंद पर 74 के औसत से 74 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार अपना विकेट खोया है। अगर आरसीबी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतना है तो विराट कोहली को बहुत बड़ा स्कोर बनाना होगा।