मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला आईपीएल 2025 के 20वें मैच में RCB से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। MI और RCB का मुकाबला बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों में अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में मुंबई इंडियंस हारकर पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है।
पांच बार की चैंपियन ने वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत हासिल की थी। इस बीच आरसीबी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीटी के खिलाफ अपने पहले मैच में हार का सामना करने के बाद एमआई के खिलाफ मैच खेलेगी। एमआई आगामी मैच में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 33 |
मुंबई इंडियंस | 19 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 14 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
मुंबई बनाम बेंगलुरु के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के अनुसार दोनों टीमें आईपीएल में 33 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक मौकों पर जीत हासिल की है। मुंबई ने 19 बार मैच जीता है, जबकि बेंगलुरु ने 14 बार जीता है। मुंबई और बेंगलुरु ने 12 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 9 में जीत दर्ज की है। वहीं बेंगलुरु ने पिछले 5 मैचों में 3 मैचों में जीत दर्ज की है।
MI vs RCB पिछले 5 मैचों का नतीजा
मुंबई इंडियंस 7 विकेट से जीती
मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीती
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 विकेट से जीती
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 विकेट से जीती
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 54 रन से जीती
MI vs RCB: दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस (MI):
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी