गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेलेंगे। दोनों टीमों ने इस मैच को लेकर अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों टीमों ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे वे शीर्ष चार में आने में सफल रहे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड स्क्वॉड कैसा रहा है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल के इतिहास में सात बार आमने सामने हुई हैं। गुजरात टाइटंस ने सात मैचों में से पांच जीते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने दो मैच जीते हैं। यही कारण है कि इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि गुजरात टाइटंस का अभी तक पलड़ा भारी है।
इसी सीजन 2025 में दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं, और गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। मुंबई की टीम जवाब में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मैच | 07 |
गुजरात टाइटंस | 05 |
मुंबई इंडियंस | 02 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
GT vs MI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
गुजरात टाइटंस (GT) का फुल स्क्वॉड
राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया