17 मई से आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत हो रही है। भारत-पाकिस्तान संघर्ष की वजह से आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। हालाँकि, बीसीसीआई ने फिर से टूर्नामेंट की पुष्टि की है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा टीम से जुड़ चुके हैं।
आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है
अब मुंबई इंडियंस को 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना अगला मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस 26 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो इन दोनों मैचों को जीतना बहुत जरूरी है।
वानखेड़े स्टेडियम में तिलक वर्मा अभ्यास कर रहे हैं
टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने से पहले, मुंबई इंडियंस के महान बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। “अपने घर वानखेड़े में वापसी करके काफी खुशी महसूस हो रही है”, उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा। मैं टीम से प्यार करता हूँ क्योंकि मैं इससे जुड़ा हूँ।’
तिलक वर्मा का ट्वीट यह रहा :
Back home at Wankhede, back with the team, grateful to be back doing what I love the most 💙 pic.twitter.com/QoYAaWfqTc
— Tilak Varma (@TilakV9) May 14, 2025
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपने पहले पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी। टीम ने हालांकि शानदार वापसी की और लगातार छह मैच जीते। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 12 मैच में 7 जीत और 5 हार दर्ज की हैं। टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और 14 अंक है।
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 9 पारी में 35.14 के औसत से 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 33 गेंद पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो इस सीजन का उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। तिलक ने आईपीएल में 50 मैच में 144.98 के स्ट्राइक रेट और 38 के ऊपर के औसत से 1402 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम आठ अर्धशतक दर्ज हैं।