मुंबई इंडियंस के ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनका प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बेहतरीन रहा था। मुंबई इंडियंस ने पांच खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। यह पांच खिलाड़ी हैं: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या।
मुंबई इंडियंस ने इन तीन स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया
मुंबई इंडियंस ने इन पांच खिलाड़ियों के अलावा अपने सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आगामी नीलामी में कई खिलाड़ी हैं जो पिछले सीजन में MI के लिए खेलते थे लेकिन अब दूसरी टीमों के लिए खेलते हुए देखा जा सकते हैं। साथ ही आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें MI ने रिलीज किया है लेकिन आगामी नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
1- आकाश मधवाल
मुंबई इंडियंस की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में आकाश मधवाल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। तमाम फैंस का मानना था कि अनकैप्ड कप खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस इस युवा खिलाड़ी को जरूर रिटेन करेगी। किंतु ऐसा नहीं हुआ।
इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में 8 मैच में 14 विकेट झटके, जबकि आईपीएल 2024 में आकाश मधवाल ने पांच मैच में 5 विकेट झटके। आकाश मधवाल के ऊपर सभी फ्रेंचाइजियों की आगामी नीलामी में नजर होगी।
2- टिम डेविड
फिनिशर टी20 फॉर्मेट में हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने प्रमुख फिनिशर को रिटेन किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव टिम डेविड के पास है। उन्होंने 38 आईपीएल मैचों में 170 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए हैं। टिम डेविड बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। टिम डेविड की क्षमता का सभी फ्रेंचाइजियों को पता है और आगामी नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
3- ईशान किशन
ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं। किशन को टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
मुख्य बात यह है कि किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। अब तक, उन्होंने 105 आईपीएल मैचों में 135 से अधिक स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस किशन को राइट टू मैच कार्ड के जरिए वापस अपनी टीम में ला सकती है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले सात सीजनों में मुंबई इंडियंस की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।