मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक आईपीएल का 18वां सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने अपने पहले पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की थी। लेकिन फिर टीम ने लगातार छह मैच जीतकर सारा खेल ही पलट दिया।
हालाँकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट से हार के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। पांच बार की विजेता को प्लेऑफ में जाना है तो लीग स्टेज राउंड के आखिरी दोनों मैचों जीतने होंगे। अभी वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और 14 अंक है।
हालाँकि, मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ मुकाबलों के लिए अपने स्क्वॉड में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विल जैक्स, रयान रिकल्टन, कॉर्बिन बॉश की जगह उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिश असलांका को साइन कर लिया है।
नेशनल ड्यूटी के चलते, जैक्स, रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश प्लेऑफ मुकाबलों में भाग नहीं ले सकेंगे। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि अगर मुंबई इंडियंस क्वालीफाई कर लेती है, तो टीम में तीन खिलाड़ी शामिल होंगे।
अगर MI प्लेऑफ में पहुंची तभी तीन खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे
आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए आईपीएल ने कहा,
“मुंबई इंडियंस (MI) ने विल जैक्स, रयान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश की जगह पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका को साइन कर लिया है, जो MI के आखिरी लीग मैच के बाद नेशनल ड्यूटी के कारण अपने देश के लिए रवाना होने वाले हैं। जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे, जो INR 5.25 करोड़ की कीमत पर शामिल होंगे। इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लीसन INR 1 करोड़ के रिजर्व प्राइस पर रयान रिकेल्टन की जगह लेंगे। चारिथ असलांका INR 75 लाख के रिजर्व प्राइस पर कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट के रूप में आएंगे। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेऑफ स्टेज से उपलब्ध होंगे, अगर MI क्वालीफाई करता है।”
📰 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧 𝐉𝐨𝐧𝐧𝐲 𝐁𝐚𝐢𝐫𝐬𝐭𝐨𝐰, 𝐂𝐡𝐚𝐫𝐢𝐭𝐡 𝐀𝐬𝐚𝐥𝐚𝐧𝐤𝐚 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐢𝐜𝐡𝐚𝐫𝐝 𝐆𝐥𝐞𝐞𝐬𝐨𝐧 💙
Read more ➡ https://t.co/ElbI4MeVBE#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/6vyC8FmW3d
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 20, 2025
29 मई से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। 29 मई को पहला क्वालीफायर, 30 मई को एलिमिनेटर और 1 जून को दूसरा क्वालीफायर होगा। जबकि 3 जून को फाइनल खेला जाएगा। इन खेलों के लिए बीसीसीआई ने अभी तक वेन्यू का ऐलान नहीं किया है।
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (अगर वे आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचते हैं तो)
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, नमन धीर, कृष्णन श्रीजीत, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, राज बावा, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपली, सत्यनारायण राजू, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन, चरिथ असलांका