25 मार्च को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का पांचवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर और डेब्यटेंट प्रियांश आर्या ने अपनी बैटिंग से सबको प्रभावित किया। ग्लेन मैक्सवेल, दूसरी ओर, टीम को निराश करते हुए गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। गुजरात के खिलाफ डक पर आउट होते ही मैक्सवेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं और रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं।
साई किशोर के खिलाफ आउट हुए ग्लेन मैक्सवेल
साई किशोर ने पंजाब किंग्स की पारी का 11वां ओवर डाला था। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई (16) को अपना शिकार बनाया। फिर किशोर ने अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को चकमा दे दिया। मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप शॉट मारना चाहा, लेकिन मिस कर गए। टीम ने LBW के लिए बहुत अपील की, लेकिन ऑनफील्ड अंपायर ने उसे आउट करार दिया। लेकिन फिर से देखा गया कि गेंद स्टंप्स को हिट नहीं हुई थी। यानी की अगर मैक्सवेल रिव्यू लेते तो आउट नहीं होते।
आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल 19वीं बार डक पर आउट हुए
आईपीएल में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बन गए हैं। डक पर अब तक 19 बार विकेट गंवा चुके हैं। लिस्ट में दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा दोनों दूसरे स्थान पर हैं। दोनों अब तक 18 -18 बार आउट हुए हैं। वहीं, लिस्ट में सुनील नरेन और पीयूष चावला दोनों तीसरे स्थान पर हैं। दोनों 16 -16 बार डक पर आउट हुए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज-
- ग्लेन मैक्सवेल- 19 बार
- दिनेश कार्तिक- 18 बार
- रोहित शर्मा- 18 बार
- पीयूष चावला- 16 बार
- सुनील नरेन- 16 बार
- राशिद खान- 15 बार
- मनदीप सिंह- 15 बार
- मनीष पांडे- 14 बार
- अंबाती रायडू- 14 बार