पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला। हालांकि अभी तक गौतम की नियुक्ति के बाद भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बार्डर-गावस्कर सीरीज में भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गंभीर को तिवारी ने पाखंडी बताया है।
मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया
हाल ही में मनोज तिवारी ने न्यूज 18 बांग्ला के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि गौतम बहुत पाखंडी है। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। मुंबई से कप्तान रोहित शर्मा हैं। अभिषेक नायर मुंबई से हैं। रोहित को हर चीज में सबसे आगे धकेल दिया गया है।
जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के बारे में कोई नहीं बोलता। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वह चुप रहता है। गेंदबाजी कोच होने का क्या लाभ हैं? गंभीर जो भी कहेंगे, वह उससे सहमत होंगे।
तिवारी ने यह भी कहा कि मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में गंभीर के साथ थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनके साथ अभिषेक नायर थे। ऐसे में भारतीय कोच को पता है कि उनके निर्देशों का वे विरोध नहीं करेंगे और उनके खिलाफ कभी भी नहीं जाएंगे।
दूसरी ओर मनोज तिवारी द्वारा दिए गए बयान ने भारतीय क्रिकेट जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है। अब भारतीय टीम गंभीर की कोचिंग में 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने वाली है। देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान कैसा रहता है?