स्मृति मंधाना ने भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। ये वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज मंधाना का नौवां शतक है। अपनी शतकीय पारी में मंधाना ने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। ये ऑस्ट्रेलिया में मंधाना का दूसरा शतक है। मंधाना इस मैच में 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इस साल मंधाना का ये चौथा शतक है और वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का ये वनडे क्रिकेट में नौवां शतक है
आपको बता दें कि इस सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया का पूरा दबदबा देखा गया है। भारत ने तीनों डिपार्टमेंट (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग) में बुरा प्रदर्शन किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीते हैं। पर्थ में खेले जा रहे मैच में स्मृति मंधाना ने 109 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 105 रन बनाए। गार्डनर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इस शतक के साथ स्मृति मंधाना चार शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं।इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में एक साल के अंदर सात खिलाड़ियों ने तीन शतक लगाने का कारनामा करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना ने इस साल अपना चौथा शतक जड़ा।
महिला वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)
7 – मिताहली राज (211 पारी)
6 – हरमनप्रीत कौर (119 पारी)
3 – पुनम राउत (73 पारी)
2 – थिरुश कामिनी (37 पारी)
2 – जया शर्मा (75 पारी)
महिला वनडे में सर्वाधिक शतक
15 – मेग लैनिंग (102 पारी)
13 – सुजी बेट्स (160 पारी)
10 – टैमी ब्यूमोंट (113 पारी)
9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)
9 – नेट साइवर-ब्रंट (98 पारी)
9 – चमारी अथापथु (107 पारी)
9 – चार्लोट एडवर्ड्स (180 पारी)