वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने दिल्ली को 181 रन का लक्ष्य दिया है। दोनों टीमों के बीच खेल में कुछ ऐसा हुआ, जो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।
आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है
दिल्ली कैपिटल्स के लिए माधव तिवारी ने इस मैच में डेब्यू किया। उन्हें दूसरी बार डेब्यू करने का अवसर मिला है। उन्हें इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में भी डेब्यू करने का अवसर मिला था।
8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच आईपीएल 2025 में धर्मशाला में खेला जा रहा था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बढ़ते तनाव के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। मैच को अमान्य भी माना गया, जिससे उस मैच में डेब्यू करने वाले या बनने वाला कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया।
उस दिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए धर्मशाला में डेब्यू करते हुए माधव तिवारी ने एक ओवर गेंदबाजी की थी और 14 रन दिए थे। मैच अमान्य होने के कारण उनका रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ और उनका डेब्यू भी नहीं माना गया।
21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में माधव तिवारी ने आईपीएल में आधिकारिक तौर पर डेब्यू किया। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें एक भी ओवर गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।
माधव तिवारी कौन हैं ?
माधव तिवारी मध्य प्रदेश के मऊगंज नामक छोटे से गांव से हैं। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज अरशद खान की कप्तानी में उन्होंने भोपाल लियोपर्ड्स की टीम के लिए भी मध्य प्रदेश टी20 लीग में खेला था। जबलपुर लायंस ने भोपाल लियोपर्ड्स को फाइनल में हराया। टूर्नामेंट में उन्होंने 205 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाए और 10 से अधिक की इकॉनमी से 3 विकेट लिए।