लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना आईपीएल 2025 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस से होगा, यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। LSG को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का मिली थी।
LSG का शीर्ष क्रम पावरप्ले में सस्ते में ढेर हो गया, लेकिन निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने पारी को संभालने की कोशिश की। अंत में, अब्दुल समद ने तेजतर्रार पारी खेली और लखनऊ को सम्मानजनक स्कोर दिलाने में मदद की।
पंजाब किंग्स ने इसके जवाब में जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने एलएसजी के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए अर्धशतक जड़े और लखनऊ से मैच छीन लिया। अंत में, नेहल वढेरा ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया।
दूसरी ओर, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पावप्ले में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की। बीच के ओवरों में अश्वनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए कोलकाता के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। KKR की टीम 116 रन पर ढेर हुई। रयान रिकेल्ट के अर्धशतक की बदौलत, मुंबई ने लक्ष्य आसानी से हासिल किया। अंतिम ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड
मैच खेले गए | 15 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 7 |
चेज करते हुए जीत | 7 |
नो रिजल्ट | 01 |
टाई | 00 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 166 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 235 |
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 197 |
प्रमुख खिलाड़ियों की भिड़ंत
रोहित शर्मा बनाम शार्दुल ठाकुर
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन शार्दुल ठाकुर के खिलाफ उनका प्रदर्शन सकारात्मक रहा है। ठाकुर के खिलाफ रोहित शर्मा ने 59 गेंदों में 80 रन बनाए और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। उनका औसत 80 है और उनका स्ट्राइक रेट 135.59 है।
ऋषभ पंत बनाम दीपक चाहर
एलएसजी कप्तान को शांत रखने में दीपक चाहर काफी सफल रहे हैं। चाहर के खिलाफ पंत ने 18 गेंदों में 133.33 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।