लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले खेले हैं। दोनों टीमों ने तीन में से एक में जीत हासिल की है और दो में हार झेली है। लखनऊ की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांचवें स्थान पर है।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। अब तक छह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए हैं। लखनऊ ने पांच बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 06 |
लखनऊ | 05 |
मुंबई | 01 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 00 |
IPL 2024 में लखनऊ और मुंबई आखिरी बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुए थे। दोनों टीमों के बीच शानदार स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। दोनों टीमों ने उस मुकाबले में शानदार स्कोरिंग की। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। मुंबई ने जवाब में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए बनाए थे।
LSG vs MI: दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस:
हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर
लखनऊ सुपर जायंट्स:
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह