16 फरवरी को आईपीएल के 18वें सीजन की घोषणा हो चुकी है। 22 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होगा और 25 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं 18 मई को लखनऊ और हैदराबाद के बीच लीग का आखिरी मैच खेला जाएगा।
सभी 10 टीमों के बीच फाइनल सहित कुल 74 मैच करीब 64 दिनों तक खेले जाएंगे। 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आगामी सीजन में अपना पहला मैच खेलेगी। आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल देखें।
आईपीएल 2025, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच का पूरा शेड्यूल यहां देखें
मैच नं. | तारीख | दिन | खिलाफ | समय (IST) | वेन्यू |
4 | मार्च 24 | सोमवार | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 pm | विशाखापट्टनम |
7 | मार्च 27 | गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 pm | हैदराबाद |
13 | अप्रैल 1 | मंगलवार | पंजाब किंग्स | 3:30 pm | लखनऊ |
16 | अप्रैल 4 | शुक्रवार | मुंबई इंडियंस | 7:30 pm | लखनऊ |
19 | अप्रैल 6 | रविवार | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3:30 pm | कोलकाता |
26 | अप्रैल 12 | शनिवार | गुजरात टाइटंस | 3:30 pm | लखनऊ |
30 | अप्रैल 14 | सोमवार | चेन्नई सुपर किंग्स | 7:30 pm | लखनऊ |
36 | अप्रैल 19 | शनिवार | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 pm | जयपुर |
40 | अप्रैल 22 | मंगलवार | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 pm | लखनऊ |
45 | अप्रैल 27 | रविवार | मुंबई इंडियंस | 3:30 pm | मुंबई |
54 | मई 4 | रविवार | पंजाब किंग्स | 7:30 pm | धर्मशाला |
59 | मई 9 | शुक्रवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7:30 pm | लखनऊ |
65 | मई 14 | बुधवार | गुजरात टाइटंस | 7:30 pm | अहमदाबाद |
70 | मई 18 | रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 pm | लखनऊ |
आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के