भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। 25 अक्टूबर को दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। लेकिन आज टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लाॅब साबित हुई।
पहली पारी में भारत सिर्फ 156 रन बना पाया, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 259 रन बनाए। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का पूरा श्रेय न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को जाता है। मुकाबले में सेंटनर ने 19.3 ओवरों में 53 रन खर्च करते हुए सात भारतीय खिलाड़ियों का शिकार किया।
यह भारत में सेंटनर का टेस्ट क्रिकेट में पहला फाइफर है। सेंटनर के इस कमाल के प्रदर्शन की हर जगह तारीफ देखने को मिल रही है। अब सेंटनर के इस प्रदर्शन की पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने जमकर प्रशंसा की है।
मिचेल सेंटनर पर अनिल कुंबले का महत्वपूर्ण बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कुंबले ने स्पोर्ट्स 18 से कहा कि सेंटनर एंगल से गेंदबाजी करते हैं और व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भी गेंदबाजी करने का अनुभव है।
वह नियंत्रण के साथ एक ही स्थान पर गेंदबाजी करते हैं और अपनी गति में वैरिएशन रखते हैं। वह गेंद को टर्न करने के अलावा गति भी देते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसमें वह बहुत अच्छे हैं।
न्यूजीलैंड ने भारत पर 301 रनों की बढ़त हासिल की
पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई है, न्यूजीलैंड की पहली पारी के 259 रनों के जबाव में। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 53 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं, खेल का दूसरा दिन खत्म होने तक। न्यूजीलैंड की भारत पर 301 रनों की बढ़त हो गई है।