गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 39 रनों से हराया और पहले स्थान पर अपना दबदबा मजबूत किया। गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए, जबकि केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस मैच में गुजरात टाइटंस के जीत के हीरो साई सुदर्शन और और शुभमन गिल रहे और दोनों के बीच हुई पार्टनरशिप इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रही।
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शुभमन गिल ने अपनी क्लास दिखाई। इडन गार्डन्स स्टेडियम में गिल का बल्ला जमकर बोला। उनका अर्धशतक 34 गेंद में पूरा हुआ था। गिल अपने पांचवें आईपीएल शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन वह दस रन से पीछे रह गए।
शुभमन गिल 90 रन बनाकर आउट हुए
90 रन पर वैभव अरोड़ा ने उनका शिकार किया। गिल ने अपनी पारी में 163.64 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। शुभमन गिल ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 305 रन बनाए हैं। 2018 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने आईपीएल में डेब्यू किया था।
2021 तक वह केकेआर के लिए ही आईपीएल खेले हैं। हालाँकि, वह गुजरात टाइटंस 2022 में शुरू हुई आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए।2022 से ही गिल इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर रहे हैं।
गिल ने सबसे पहले सुदर्शन (52) के साथ पहले विकेट के लिए 114 और जोस बटलर (नाबाद 41) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके टाइटंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सुदर्शन ने 36 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा, जबकि बटलर ने 23 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके मारे। साई सुदर्शन इस सीजन में रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।