पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस इस समय जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 69वां मैच खेल रहे हैं। दोनों टीमों ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई है। पंजाब किंग्स ने इस महत्वपूर्ण मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
यदि पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में 8 जीत दर्ज की हैं और टीम के 17 अंक हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में 16 अंक प्राप्त किए हैं और प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। इस मैच में दोनों टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। इस मैच को जीतने वाली टीम टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
मुंबई इंडियंस ने इस महत्वपूर्ण मैच में अपनी प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव किया है। टीम में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की वापसी हुई है। इस सीजन में अश्वनी कुमार ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
किंतु पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम में काईल जेमीसन और विजयकुमार वैशाख को शानदार गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच 6 विकेट से हारा था। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया था।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI यह रही
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:
रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजयकुमार व्याशाक, अर्शदीप सिंह