मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहे हैं। दोनों टीमों को इस मैच को जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह कप्तानी अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं।
अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं
दिल्ली टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनकी तबीयत खराब है। युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने उनकी जगह ली है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है।
कार्बिन बॉश की जगह मिचेल सैंटनर को मुंबई की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और 14 अंक हैं। टीम आईपीएल 2025 में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस टीम ने यह मैच जीता तो वह लगभग प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी। मैच जीतने पर दिल्ली टीम प्लेऑफ में बनी रहेगी। तीन टीमें अभी तक प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स उनके नाम हैं। यह देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा कि मैच को कौनसी टीम जीतती है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI यह रही
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:
रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान, मुकेश कुमार