राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 50वां मैच खेला गया। मुंबई ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते 100 रनों से जीत हासिल की है।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने राजस्थान राॅयल्स के सामने जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन आरआर 16.1 ओवरों में सिर्फ 117 रनों पर ही सिमट गई।
कर्ण शर्मा ने 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए
राजस्थान राॅयल्स को 100 रनों से हराने में अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। कर्ण शर्मा ने मुकाबले में चार ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कर्ण शर्मा की गेंदबाजी राजस्थान बनाम मुंबई मैच का प्ले ऑफ द डे रही। लेकिन रयान रिकेल्टन को 61 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Impact Player Karn Sharma makes an impact with 3/23 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2025
मुंबई इंडियंस ने पाॅइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया
दूसरी ओर, राजस्थान रायल्स के खिलाफ 100 रनों से बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस जारी सीजन की पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई ने जारी सीजन में लगातार छठवीं जीत हासिल की है। मुंबई ने खेले गए 11 मैचों में से 7 जीते हैं। मुंबई के पास फिलहाल 14 अंक हैं और नेट रन-रेट +1.274 का है।
आरसीबी के भी 14 अंक हैं लेकिन मुंबई इंडियंस बेहतर रनरेट की वजह से पहले स्थान पर है। अब टीम को जारी सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना होगा। 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब मुंबई खेलेगी।