वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। 30 नवंबर से सबीना पार्क में दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने 101 रन से जीत हासिल की।
इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023–25 का पॉइंट्स टेबल बदल गया है। आइए बताते हैं कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश किस पायदान पर हैं और क्या भारत को इससे कोई नुकसान हुआ है?
WTC 2023-25 Points Table में इस स्थान पर है बांग्लादेश और वेस्टइंडीज
बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट मैच से पहले 9वें स्थान पर थी, जबकि वेस्टइंडीज 8वें स्थान पर थी। मैच के बाद बांग्लादेश 12 मैचों में 4 जीत, 8 हार, 45 अंक और 31.25 PCT% के साथ 8वें स्थान पर आ गया है। जबकि वेस्टइंडीज 11 मैचों में 2 जीत, 7 हार, 32 अंक और 24.24 PCT% के साथ 9वें स्थान पर है। दोनों टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं।
भारत पहले स्थान पर बरकरार है
भारत को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। टीम 98 अंक, 61.11 PCT% के साथ पहले स्थान पर है। भारत ने अब तक 15 मैच खेले हैं और 9 में जीत हासिल की है। भारत को WTC फाइनल में सीधे क्वालिफिकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 या 5-0 से जारी टेस्ट सीरीज कोजीतना होगा।
तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 233 रनों से जीत के बाद, साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में 5 जीत, 64 अंक और 59.26 PCT% के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। टीम 13 मैचों में 8 जीत, 90 अंक, 57.69 PCT% के साथ है। न्यूजीलैंड टीम 12 मैचों में 6 जीत और 69 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंकाई टीम 10 मैचों में 5 जीत और 60 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
लेटेस्ट WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल-
पोजिशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रा | नो रिजल्ट | अंक | PCT | ||
1 | भारत | 15 | 9 | 5 | 1 | 0 | 110 | 61.110 | ||
2 | साउथ अफ्रीका | 9 | 5 | 3 | 1 | 0 | 64 | 59.260 | ||
3 | ऑस्ट्रेलिया | 13 | 8 | 4 | 1 | 0 | 90 | 57.690 | ||
4 | श्रीलंका | 10 | 5 | 5 | 0 | 0 | 60 | 50.000 | ||
5 | न्यूजीलैंड | 12 | 6 | 6 | 0 | 0 | 69 | 47.920 | ||
6 | इंग्लैंड | 20 | 10 | 9 | 1 | 0 | 102 | 42.500 | ||
7 | पाकिस्तान | 10 | 4 | 6 | 0 | 0 | 40 | 33.330 | ||
8 | बांग्लादेश | 12 | 4 | 8 | 0 | 0 | 45 | 31.250 | ||
9 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 0 | 32 | 24.240 |