25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली में खेल रही है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का तीसरा (278/3) हाईएस्ट टोटल बनाया।
हेनरिक क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोका, जो हैदराबाद के इस स्कोर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण था। आपको बताते हैं कि क्लासेन ने शतक लगाते ही यूसुफ पठान के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों पर शतक लगाया
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में शतक ठोका। उन्होंने 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन की नाबाद पारी खेली। वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 2010 के सीजन में यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 30 गेंदों में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ शतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर यह कारनामा किया।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
- 30 गेंदें – क्रिस गेल बनाम PWI, 2013
- 35 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025
- 37 गेंदें – यूसुफ पठान बनाम MI, 2010
- 38 गेंदें – डेविड मिलर बनाम RCB, 2013
- 39 गेंदें – ट्रैविस हेड बनाम RCB, 2024
- 39 गेंदें – प्रियांश आर्या बनाम CSK, 2025
हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक ठोका
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंदों में ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक
- 37 गेंदें- हेनरिक क्लासेन बनाम KKR, 2025
- 39 गेंदें – ट्रैविस हेड बनाम RCB, 2024
- 40 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम PBKS, 2025
- 43 गेंदें – डेविड वार्नर बनाम KKR, 2017
- 45 गेंदें – ईशान किशन बनाम RR, 2025
- 49 गेंदें – हेनरिक क्लासेन बनाम RCB, 2023