29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है, और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर हैं। दिल्ली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अपना पिछला मैच हारने के बाद इस मैच में खेलने उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
अब तक दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में 34 मैच खेले गए हैं। दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं, वहीं कोलकाता ने 18 जीते हैं। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं आया है। पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थीं, जिसमें कोलकाता की टीम ने दोनों ही बार बाजी मारी थी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच | 34 |
दिल्ली कैपिटल्स | 15 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 18 |
टाई | 00 |
नो रिजल्ट | 01 |
दोनों टीमों का स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का फुल स्क्वाॅड
वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, उमरान मलिक, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड
केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार