1 जनवरी 2025 को भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली मुंबई के आकृति अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 21 दिसंबर को तबीयत खराब होने की वजह से विनोद कांबली को आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विनोद कांबली मुंबई के आकृति अस्पताल से डिस्चार्ज हुए
शुरू में विनोद कांबली ने कहा कि पूर्व खिलाड़ी को अस्पताल में मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में पता चला कि उनके मस्तिष्क में क्लॉट था। डॉक्टर शैलेश ठाकुर अस्पताल के निदेशक और कांबली के प्रशंसक ने उनके स्वास्थ्य को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उन्होंने पुष्टि की है कि पूर्व खिलाड़ी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं इसलिए उन्हें वापस घर भेजा जा रहा है।
“वह अब ठीक है,” शैलेश ठाकुर ने टाइम्स आफ इंडिया को बताया। मैं उन्हें घर ले जा रहा हूँ। विनोद कांबली ने कहा “डॉ ठाकुर ने मुझे फिट कर दिया है और मैंने उनसे कहा है कि अब मैं तभी वापसी करूंगा जब मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। मैं शिवाजी पार्क में लोगों को यह बताऊंगा कि मैं विनोद हूं जिन्होंने अभी तक क्रिकेट नहीं छोड़ा है। लोगों ने मुझे अस्पताल में भी काफी अच्छा क्रिकेट का अभ्यास करवाया। मैंने सिर्फ चौके और छक्के मारे। विनोद ने फैंस को नशे से दूर रहने को कहा और सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’
यहां देखें वीडियो:
Vinod Kambli discharged from hospital. #VinodKambli #Hospital pic.twitter.com/k20r0K6vM4
— Vishal Kanojia (@Vishal0700) January 1, 2025
अस्पताल के बाहर का दृश्य काफी शानदार था क्योंकि विनोद कांबली ने भारत की वनडे जर्सी पहनी थी और फैंस व अस्पताल के कर्मचारियों ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। कांबली क्रिकेट का बैट पकड़े हुए थे और उन्होंने तमाम फैंस का मनोरंजन करते हुए कुछ शॉट्स भी खेले। विनोद कांबली को हाल ही में एक वीडियो में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ एक लोकप्रिय गाने पर डांस करते हुए भी देखा गया था।
विनोद कांबली ने 1991 से 2000 तक टीम इंडिया की ओर से 121 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 17 टेस्ट में 54 से अधिक की औसत से 1084 रन बनाए। यही नहीं विनोद कांबली ने 104 वनडे मैच में 32.59 की औसत से 2477 रन भी बनाए हैं।