रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौरे के पहले मैच में जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे जैसे महान खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा था, लेकिन जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से मैच जीता। यद्यपि मुंबई रणजी की डिफेंडिंग चैंपियन है लेकिन वह इस मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रही।
जम्मू-कश्मीर ने मुंबई के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की
अजिंक्य रहाणे जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे, लेकिन पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू कश्मीर की टीम इन स्टार खिलाड़ी पर भारी पड़ी और शानदार जीत हासिल की।
ध्यान दें कि दोनों टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी बार आमना-सामना हुआ था। जम्मू कश्मीर की टीम ने पिछली बार भी मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की थी, जो हैरानी की बात है।
मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन ये निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ। मुंबई की पूरी टीम 33.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान ओपनर रोहित शर्मा ने सिर्फ 3 रन और यशस्वी जायसवाल ने 4 रन बनाए। कप्तान रहाणे भी 12 रन रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर भी 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे और शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल सके। जम्मू कश्मीर की टीम ने इसके जवाब में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली बारी में 206 रन बनाए।
मुंबई ने दूसरी पारी में भी खराब बल्लेबाजी की। लेकिन शार्दुल ठाकुर की शतकीय पारी से टीम ने 290 रन बनाकर जम्मू कश्मीर को 205 रन का लक्ष्य दिया। जम्मू कश्मीर की टीम ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ पांच विकेट गंवाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।