इस समय भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया था। अब जारी सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में 2 जुलाई से खेला जाएगा।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। तो यशस्वी जायसवाल के इस विशिष्ट रिकॉर्ड के बारे में बात करते हैं:
यशस्वी जायसवाल, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 2 हजार टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में दो हजार रन बनाने के लिए कुल 40 पारियां खेली है। बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी जायसवाल के टेस्ट करियर की 39वीं पारी होने वाली है।
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 52.86 की शानदार औसत से कुल 1903 रन बनाए हैं। वह दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 97 रन बनाकर भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 2,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
देखने लायक बात होगी कि बर्मिंघम टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला कैसा चलता है। हालाँकि, जायसवाल ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 101 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी।
भारत की ओर से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी | टीम | वेन्यू | साल | कुल पारी |
राहुल द्रविड़ | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 1999 | 40 |
वीरेंद्र सहवाग | ऑस्ट्रेलिया | चेन्नई | 2001 | 40 |
विजय हजारे | वेस्टइंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1953 | 43 |
गौतम गंभीर | न्यूजीलैंड | नेपियर | 2009 | 43 |
सुनील गावस्कर | वेस्टइंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1976 | 44 |