गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का सर्वश्रेष्ठ मैच खेल रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
ईशांत शर्मा को आशुतोष शर्मा पर आगबबूला होते देखा गया
मैच के दौरान, हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को आशुतोष शर्मा पर आगबबूला होते देखा गया। दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में यह सब देखने को मिला। गुजरात टाइटंस की ओर से यह ओवर इशांत शर्मा फेक रहे थे। इशांत शर्मा ने इस ओवर की अंतिम गेंद छोटी फेकी। इस गेंद को आशुतोष शर्मा विकेटकीपर के ऊपर से खेलना चाहते थे। लेकिन आशुतोष शर्मा के कंधे से लगकर गेंद विकेटकीपर जोस बटलर के पास चली गई।
बटलर ने गेंद को बेहतरीन तरीके से पकड़ा। उन्होंने फिर कैच की अपील की। गुजरात टाइटंस के सभी खिलाड़ियों को लगा की गेंद आशुतोष शर्मा के बल्ले से लगकर बटलर के पास गई है। फील्ड अंपायर को लगता था कि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज के कंधे से गेंद लगकर विकेटकीपर के पास गई है। गुजरात टाइटंस के पास कोई रिव्यू नहीं था, इसलिए यह निर्णय नॉटआउट ही रहा।
इसके बाद ईशांत शर्मा को आशुतोष शर्मा पर गुस्सा होते देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा भी अंपायर के फैसले से निराश दिखे।
यह रही वीडियो:
Ishant ashutosh pic.twitter.com/whqkwI36Dq
— Pappu Plumber (@tappumessi) April 19, 2025
गुजरात टाइटंस को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन बनाए, जबकि आशुतोष शर्मा ने 37 रन की विस्फोटक पारी खेली। केएल राहुल ने 29 रन बनाए और करुण नायर ने 31 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट झटके।
मैच जीतने के लिए गुजरात टाइटंस को 20 ओवर में 204 रन बनाने होंगे। यह काफी रोमांचक मुकाबला होगा क्योंकि दोनों टीमें इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में हैं। दोनों को ही एक-दूसरे के ऊपर हावी होते हुए देखा जा सकता है।