आज यानी 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को चार विकेट रहते अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स की घातक गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस पर दबाव डाला।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को चार विकेट रहते अपने नाम किया
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा किया।
बल्लेबाजी में भी दीपक चाहर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और 28* रन की शानदार पारी खेली। नमन धीर ने 17 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के घातक स्पिनर नूर अहमद ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके। खलील अहमद ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि रविचंद्रन अश्विन और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।
रचिन रवींद्र ने मैच विनिंग पारी खेली
चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में मैच जीता। टीम के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रन की बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी इस पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई; राहुल त्रिपाठी दो रन बनाकर आउट हो गए थे।
रचिन रवींद्र ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65* रन की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दीपक हुडा ने सिर्फ 3 रन बनाए। 17 रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर और विल जैक्स ने एक-एक विकेट झटका।
CSK won The First Match Of IPL 🐯🔥@msdhoni #CSKvsMI
— Bandari Nikhil (@MBcultNikhil_06) March 23, 2025
#CSK won the match ✨💥🥳#Yellove #CSKvsMI pic.twitter.com/lIZZuwe80V
— vjn (@UVJN) March 23, 2025
#CSKvsMI 😶🌫️ pic.twitter.com/hWIVk1yvxq
— your heartfeeling 🧳 (@travelspac) March 23, 2025
Mumbai Indians in opening game of IPL in the season since 2013:
Lost in 2013
Lost in 2014
Lost in 2015
Lost in 2016
Lost in 2017
Lost in 2018
Lost in 2019
Lost in 2020
Lost in 2021
Lost in 2022
Lost in 2023
Lost in 2024
Lost in 2025#CSKvsMI pic.twitter.com/BYGaFCTEtW— Pravin Magar (@pravinmagar001) March 23, 2025
Rohit – 0(4)
Dhoni – 0(2)* pic.twitter.com/CjuSyszCXi— Mokshu (@Mokshuholicc) March 23, 2025
Credit nhi mila 🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/1l2ocZPgDR
— Unknown (@Nk23489) March 23, 2025
#CSKvsMI pic.twitter.com/CRA56PsdZX
— Prajwal (@PrajwalBhatkarr) March 23, 2025
History repeats itself #CSKvsMI pic.twitter.com/KqZZXnxoQO
— your heartfeeling 🧳 (@travelspac) March 23, 2025
Rachin is apologizing to MSD for scoring the winning runs. 😃#IPL2025 #CSKvsMI
— Alpesh Patel (@alpeshtwitting) March 23, 2025
No offense but he is the main culprit of today’s defeat 😐#CSKvsMI pic.twitter.com/wm0EeFH8dB
— Biju VB (@Biju_Vaisyathil) March 23, 2025