राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार पर कुछ महत्वपूर्ण टिप्पणी की। राजस्थान रॉयल्स ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी बार हार झेली है। इस हार से राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ का रास्ता मुश्किल हो गया है।
रियान पराग ने LSG के खिलाफ हारने के बाद माना कि उनको मैच जल्दी खत्म कर देना चाहिए था। उन्होंने इस मैच में महंगे साबित हुए संदीप शर्मा का भी जिक्र किया। हालाँकि 18वें ओवर की आखिरी गेंद तक वे खुद क्रीज पर थे, इसलिए उन्होंने हार की जिम्मेदारी भी ली है।
LSG से हारने के बाद रियान पराग ने कहा
“भावनाओं को व्यक्त करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, हमें नहीं पता कि हमने क्या गलत किया,” मैच के बाद कप्तान रियान पराग ने कहा। हम 18 से 19 ओवर तक खेल में थे। मैं खुद को दोषी मानता हूँ कि मुझे शायद इसे 19वें ओवर में ही खत्म कर देना चाहिए था। हमें बस 40 ओवर तक एक साथ मिलकर एक गेम खेलना है, तभी हम जीत सकते हैं। कप्तान ने आखिरी ओवर का भी जिक्र किया, जिसमें संदीप शर्मा ने 27 रन लुटाए, जिससे LSG को मोमेंटम प्राप्त हुआ था।
“हमने (गेंद से) वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था, हमें लगा कि हम उन्हें 165-170 पर रोक लेंगे,” उन्होंने कहा। सैंडी भाई (संदीप शर्मा) पर भरोसा किया जा सकता है, क्योंकि उनका सिर्फ एक गेम बुरा रहा है। अब्दुल समद ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
हमें उस लक्ष्य को हासिल करना चाहिए था। विकेट में आज का दिन पूरी तरह से सही था। हम सही थे; कुछ गेंदें आपको आईपीएल खेल में हार दे सकती हैं।दोनों टीमों के आखिरी ओवर को देखा जाए तो वहीं इस मैच का अंतर रहा। राजस्थान ने अंतिम ओवर में छह रन बनाए। वहीं, LSG ने आखिरी ओवर में 27 रन बनाए।