मुंबई इंडियंस IPL की सबसे प्रसिद्ध टीमों में से एक है, लेकिन इस सीजन टीम ने हार के साथ खाता खोला है। लेकिन उसके बाद बी टीम को कोई टेंशन नहीं है, क्योंकि MI टीम के खिलाड़ी पूरी मौज काट रहे हैं और इस समय उसी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
IPL की टेंशन छोड़ मुंबई इंडियंस टीम Chill कर रही है
मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी अपने दूसरे मैच से पहले जामनगर में पूरी मौज काट रहे हैं। टीम ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखे। MI के खिलाड़ियों ने इस दौरान गो-कार्टिंग के मजे लिए, उसके बाद कुछ खिलाड़ी इन वीडियो में वॉटर स्पोर्ट्स भी करते हुए नजर आए। वीडियो के अंत में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आकाश अम्बानी के साथ दिखाई दिए। MI का मैनेजमेंट खिलाड़ियों को आराम देने के लिए समय-समय ये सब करता रहता है।
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच किस टीम से हारा था?
23 मार्च को मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2025 का अपना पहला मैच खेला, जिसमें MI टीम का सामना CSK से हुआ था। जिसका नतीजा मुंबई टीम के पक्ष में नहीं रहा था, ऐसे में चेन्नई टीम ने मैच को चार विकेट से जीता। साथ ही हार्दिक को एक मैच का बैन लगा था, इसलिए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टीम की कप्तानी की थी।
आप लोग भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की मस्ती देखो
View this post on Instagram
MI टीम के इस वीडियो पर भी एक नजर डालते हैं
View this post on Instagram
मुंबई इंडियंस टीम का अगला मैच कब है?
* 29 मार्च को मुंबई इंडियंस टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी।
* MI टीम गिल की गुजरात टीम से मुकाबला करेगी।
* गुजरात टीम ने भी हार के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था।
*जहां गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब ने हराया है।