मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का एक महत्वपूर्ण मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए।
कर्ण शर्मा इस दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हुए
मुंबई इंडियंस के बेहतरीन खिलाड़ी कर्ण शर्मा इस दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। इसके बाद कर्ण शर्मा मैदान पर फील्डिंग करने वापस नहीं आए, इसलिए कर्ण शर्मा की यह चोट काफी गंभीर नजर आई। यह सब सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर में दिखाई दिया। अभिषेक शर्मा ने दीपक चाहर की गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहा। लेकिन वह बड़ा शॉट नहीं मार पाए और गेंद कर्ण शर्मा के पास गई।
मुंबई इंडियंस के फील्डर के हाथ में चोट लगी जब गेंद उनके पास गिरी। कर्ण शर्मा को उनकी उंगली पर चोट लगी और वह मैदान छोड़कर चले गए। हार्दिक पांड्या को अपनी टीम के खिलाड़ी से बात करते हुए देखा गया।
मैच जीतने के लिए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 163 रनों की जरूरत है
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके लगाए गए। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद पर तीन चौके और दो चौकों की मदद से 37 रन की बहुमूल्य पारी खेली। ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने 1000 आईपीएल रन पूरे किए।
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाज विल जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके। बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया। मैच जीतने के लिए अब मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 163 रन बनाने हैं।