इंडियन प्रीमियर लीग का लक्ष्य हमेशा यही है कि क्रिकेट प्रशंसक दुनियाभर में नए अनुभव का लुफ्त उठाए। उन्होंने आईपीएल 2025 में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
IPL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक रोबोट डॉग खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र के दौरान उनके साथ खेल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले अभ्यास सत्र का यह वीडियो है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को रोबोट डॉग के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इस चार पैर मशीन से हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी मुलाकात की।
रोबोट डॉग को दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी दंग रह गए जब उन्होंने रोबोट डॉग को देखा। उन्होंने पूछा कि,’क्या है यह?’ मुंबई इंडियंस के महान तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने पूछा, “यह किस तरह का डॉग है?”साथ ही हार्दिक पांड्या ने भी इस मशीन की प्रशंसा की।
यह रही वीडियो:
𝗛𝗼𝗹𝗱 𝗼𝗻! 𝗪𝗲’𝘃𝗲 𝗮 𝗻𝗲𝘄 𝗜𝗣𝗟 𝗳𝗮𝗺𝗶𝗹𝘆 𝗺𝗲𝗺𝗯𝗲𝗿 𝗶𝗻 𝘁𝗼𝘄𝗻 👀
It can walk, run, jump, and bring you a ‘heart(y)’ smile 🐩❤️
And…A whole new vision 🎥
Meet the newest member of the #TATAIPL Broadcast family 👏 – By @jigsactin
P.S: Can you help us in… pic.twitter.com/jlPS928MwV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
महान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने भी इस नई मशीन के बारे में चीजों का खुलासा किया। वह खुद इसे देखकर खुश है, और वे उम्मीद करते हैं कि प्रशंसक भी इसका लाभ उठाना चाहेंगे। यही नहीं, डैनी मॉरिसन ने अपने प्रशंसकों से इस नई मशीन के नाम की मांग की है।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में दोनों टीमों को इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में जीत हासिल की है और चार में हार गई है। दिल्ली टीम इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारा है।
टीम ने चार मैच जीते हैं। दिल्ली टीम भी इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।