चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेपॉक के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो सही साबित होता हुआ नजर आ रहा है। मुंबई पर गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह से हावी हो रही है।
इस मैच में सबकी निगाहें एमएस धोनी पर पर टिकी हुई हैं और उन्होंने मैदान में विकेट के पीछे से अपनी तेज स्टंपिंग से सभी को हैरान कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी की स्टंपिंग के चलते सूर्यकुमार यादव आउट हुए
मुंबई इंडियंस की पारी का 11वां ओवर नूर अहमद ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों पर पांच रन आए थे। सूर्यकुमार यादव ने ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट खो दिया। सूर्या ने ओवर कवर्स की ओर मारने की कोशिश की, लेकिन नूर अहमद ने गूगली गेंद फेंक दी। और सूर्या गेंद को मिस कर गए।
विकेटकीपर एमएस धोनी ने गेंद को पकड़ा और बेल्स गिरा दी। सूर्या ने क्रीज पर वापस आने की कोशिश की, लेकिन लेट हो गए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक और उनकी बीच की साझेदारी 51 रन पर टूटी।
यहां वीडियो देखें:
🚄: I am fast
✈: I am faster
MSD: Hold my gloves 😎Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing!
FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮💨
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक स्टम्पिंग करने वाले विकेटकीपर:
महेंद्र सिंह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। अब तक, वे 264 पारियों में 43 शिकार कर चुके हैं।
- 43 – एमएस धोनी (264 पारी)
37 – दिनेश कार्तिक (256 पारी)
32 – रॉबिन उथप्पा (205 पारी)
26 – रिद्धिमान साहा (169 पारी)
23 – ऋषभ पंत (111 पारी)