आज यानी 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ट्रॉफी को पांच बार जीता है। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।
हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। 2024 आईपीएल में भी ऋतुराज ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। हालाँकि, उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई थी। आज हम धोनी से जुड़े एक शर्मनाक रिकॉर्ड पर चर्चा करने वाले हैं-
आईपीएल में कप्तान के रूप में धोनी सबसे ज्यादा मैच हारने वाले खिलाड़ी हैं
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 226 मैच खेले हैं, जिसमें से 91 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इस लिस्ट में वह पहले पायदान पर है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की कप्तानी की है।
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने 264 मैच में 5243 रन बनाए हैं, 137 के ऊपर के स्ट्राइक रेट और 39 के ऊपर के औसत से। उनके नाम 24 अर्धशतक हैं। विकेटकीपिंग में धोनी का कोई भी जवाब नहीं है। धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का पहला मैच ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स टीम 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घर में अपना पहला मैच खेलेगी।