27 मार्च को आईपीएल 2025 का शानदार मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से इस मैच को जीता। टीम के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मैच में पैट कमिंस ने चार गेंदों पर तीन छक्के जड़े और 18 रन बनाए। पहली तीन गेंदों पर पैट कमिंस ने तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद पर वह आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे।
पैट कमिंस पहली तीन गेंद पर तीन छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास में चौथे खिलाड़ी बन गए हैं
यह रन पैट कमिंस ने 450 के स्ट्राइक रेट से बनाए। इसी के साथ पैट कमिंस पहली तीन गेंद पर तीन छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास में चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले सुनील नारायण, निकोलस पूरन और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम कर लिया है। 2021 में सुनील नारायण ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था, जबकि 2023 में निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किया था।
यदि महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। अब पैट कमिंस चौथे खिलाड़ी हैं।
लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने निराशाजनक प्रदर्शन किया
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा छह रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए।