भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के कारण आईपीएल का 18वां सीजन बीच में रोक दिया गया था। दोनों देशों में सीजफायर की घोषणा के बाद हालात अभी भी सामान्य हैं, जिससे आईपीएल को वापस से शुरू करने का ऐलान किया गया है।
12 मई की रात को बीसीसीआई ने बाकी मैचों का कार्यक्रम जारी किया। 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर और कोलकाता नाइट राइडर्स पहला मैच खेलेंगे। 29 और 30 मई को पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर होगा, 1 जून को दूसरा क्वालिफायर और फाइनल 3 जून को होगा। नॉकआउट मुकाबलों का वेन्यू अभी बोर्ड ने घोषित नहीं किया है।
लीग स्टेज राउंड के मैच इन वेन्यू पर आयोजित होंगे
बीसीसीआई जल्द ही प्लेऑफ मैचों के लिए वेन्यू घोषित करेगा। शेष लीग मैचों को बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेला जाएगा। मंगलवार, 27 मई को ग्रुप-स्टेज राउंड का अंतिम मुकाबला होना है।
आईपीएल 2025 का रिवाइज शेड्यूल-
दिनांक | दिन | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
मई 17 | शनिवार | RCB vs KKR | 7:30 बजे | बेंगलुरु |
मई 18 | रविवार | RR vs PBKS | 3:30 बजे | जयपुर |
मई 18 | Sunday | DC vs GT | 7:30 बजे | दिल्ली |
मई 19 | सोमवार | LSG vs SRH | 7:30 बजे | लखनऊ |
मई 20 | मंगलवार | CSK vs RR | 7:30 बजे | दिल्ली |
मई 21 | बुधवार | MI vs DC | 7:30 बजे | मुंबई |
मई 22 | गुरुवार | GT vs LSG | 7:30 बजे | अहमदाबाद |
मई 23 | शुक्रवार | RCB vs SRH | 7:30 बजे | बेंगलुरु |
मई 24 | शनिवार | PBKS vs DC | 7:30 बजे | जयपुर |
मई 25 | रविवार | GT vs CSK | 3:30 बजे | अहमदाबाद |
मई 25 | रविवार | SRH vs KKR | 7:30 बजे | दिल्ली |
मई 26 | सोमवार | PBKS vs MI | 7:30 बजे | जयपुर |
मई 27 | मंगलवार | LSG vs RCB | 7:30 बजे | लखनऊ |
मई 29 | गुरुवार | Qualifier 1 | 7:30 बजे | TBD |
मई 30 | शुक्रवार | Eliminator | 7:30 बजे | TBD |
जून 1 | रविवार | Qualifier 2 | 7:30 बजे | TBD |
जून 3 | मंगलवार | Final | 7:30 बजे | TBD |