गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। गुजरात टीम ने लक्ष्य को 17.5 ओवरों में आसानी से पीछा किया। जोस बटलर ने 39 गेंदों में 73* रनों की विस्फोटक पारी खेल जीत में बड़ी भूमिका निभाई। बटलर के अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड ने 18 गेंदों में 30* रन और साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 49 रन की अहम पारी खेली।
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद, आइए आपको टॉप-3 मोमेंट्स के बारे में बताते हैं-
आरसीबी बनाम जीटी मैच के टॉप-3 मोमेंट्स
1. सिराज ने छक्का खाने के बाद फिल साल्ट को बोल्ड किया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी में सिराज ने पांचवां ओवर डाला था। फिल साल्ट ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर 105 मीटर का करारा छक्का लगाया। लेकिन सिराज ने उन्हें अगली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर बदला लिया। फिल साल्ट 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।
A Phil Salt orbiter 🚀
followed by…
A Mohd. Siraj Special \|/ 🫡
It’s all happening in Bengaluru 🔥
Updates ▶ https://t.co/teSEWkWPWL #TATAIPL | #RCBvGT | @mdsirajofficial pic.twitter.com/a8whsXHId3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2025
2. राशिद खान के खिलाफ लियम लिविंगस्टोन ने एक ओवर में तीन छक्के लगाए
राशिद खान ने पारी के 18वें ओवर में 3 छक्के लगाए। लिविंगस्टोन ने इस ओवर में 20 रन बनाए और 39 गेंदों में महत्वपूर्ण अर्धशतक भी पूरा किया। लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 54 रन की बहुमूल्य पारी खेली, जिसके बल पर बेंगलुरु 169 का सम्मानजनक टोटल बोर्ड पर लगा पाई।
Livingstone Takes Full Toll! 💪🏻
Short ball by #RashidKhan, and #LiamLivingstone puts it away in style! 🔥
Watch LIVE action ➡ https://t.co/GDqHMberRq#IPLonJiostar 👉🏻 #RCBvGT | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! | #IndianPossibleLeague pic.twitter.com/gA2El1fIwC
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 2, 2025
3. जोस बटलर का शानदार फिनिश
जोश बटलर ने 18वें ओवर में तीन छक्के जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। अपनी पारी में बटलर ने पांच चौके और छह छक्के लगाए।
On Display: Brute Force 💪
Scorecard ▶ https://t.co/teSEWkWPWL #TATAIPL | #RCBvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/XyHwMy3KVl
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2025