पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी की और पंजाब को 172 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने लक्ष्य का 16.2 ओवरों में ही पीछा कर लिया। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 52* रन बनाए, जबकि नेहल वढ़ेरा ने 43* रन बनाए।
लखनऊ और पंजाब के बीच खेल के बाद, हम आपको मैच से जुड़े टॉप-3 मोमेंट्स बताते हैं-
एलएसजी बनाम पीबीकेएस मैच के टॉप-3 मोमेंट्स
1. ऋषभ पंत का विकेट
पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत 5 गेंदों में 2 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ आउट हुए और 35 के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा था। मैक्सवेल ने चार पारियों में पंत को तीसरी बार आउट किया। याद रखें कि ऋषभ के विकेट के पीछे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मास्टरमाइंड थे। पंत इस मैच से पहले 3 पारियों में दो बार ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ आउट हो चुके थे, जब पंत बल्लेबाजी करने आए , तो श्रेयस ने दिमाग लगाते हुए गेंद सीधे मैक्सवेल को थमा दी थी।
Damdaar wicket! 💥#HarbhajanSingh & #MohammadKaif break down #RishabhPant’s dismissal as #GlennMaxwell wins this battle!
Watch LIVE action ➡ https://t.co/GLxHRDPCtX#IPLonJioStar 👉 #LSGvPBKS | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! |… pic.twitter.com/8fYRkT8NVN
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 1, 2025
2. दिग्वेश राठी का प्रियांश आर्या को सेंड ऑफ
दिग्वेश राठी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रियांश आर्या (8) को आउट किया। प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन टॉप-एज लगा और मिड-ऑन पर तैनात शार्दुल ठाकुर ने अच्छा कैच पकड़ा। प्रियांश को आउट करने के बाद, दिग्वेश अपने ही तरीके से सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। प्रियांश जब पवेलियन की तरफ लौटने लगे, तो दिग्वेश उनकी तरफ भागकर आए और उनको पढ़ने लिखने जैसा कुछ इशारा किया। उन्होंने उनसे कंधे से कंधा भी लड़ाया। प्रियांश ने इसका कोई उत्तर नहीं दिया और चलते बने।
#DigveshRathi provides the breakthrough as #PriyanshArya heads back!
P.S: Don’t miss the celebration at the end! 👀✍🏻
Watch LIVE action of #LSGvPBKS ➡ https://t.co/GLxHRDQajv#IPLOnJiostar | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! | #IndianPossibleLeague pic.twitter.com/TAhHDtXX8n
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 1, 2025
3. श्रेयस अय्यर का विनिंग शॉट
तीस गेंदों में कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 52* रन की शानदार पारी खेली। यह सीजन में उनका दूसरा बैक-टू-बैक अर्धशतक है। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस ने अब्दुल समद के खिलाफ लॉन्ग-ऑन की ओर छक्का लगाकर मैच खत्म किया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
Back-to-back fifties and finishing off in style! 🔥#ShreyasIyer anchors #PBKS‘ chase with yet another classy half-century, extending his red-hot form! 💪🏻🎯
Next up on #IPLOnJiostar 👉🏻 #RCBvGT | WED, APR 2, 6.30 PM on Star Sports Network & JioHotstar! | #IndianPossibleLeague pic.twitter.com/39YHN8LH0B
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 1, 2025