लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। एलएसजी ने इस मुकाबले में 12 रन से जीत हासिल की। मुंबई की टीम 20 ओवरों में 204 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए सिर्फ 191 रन बना पाई। लखनऊ की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे दिग्वेश राठी, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद, आइए आपको टॉप-3 मोमेंट्स के बारे में बताते हैं-
एलएसजी बनाम एमआई मैच के टॉप-3 मोमेंट्स
1. तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट किया गया
तिलक वर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रन चेज के दौरान उस इंटेंट से बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए, जिसकी टीम को जरूरत थी। लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए उन्होंने 23 गेंदों पर 25 रन बनाए, इसलिए उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया और मिचेल सैंटनर को भेजा गया। तिलक को रिप्लेस करने वाले मिचेल सैंटनर ने सिर्फ दो गेंदें खेली और दो रन बनाए।
Batting at 25 off 23 in the run chase, #TilakVarma retired himself out to make way for Mitchell Santner! 🤯
Only the 4th time a batter has retired out in the IPL!
Watch LIVE action ➡ https://t.co/nH2UGjQY0t #IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1… pic.twitter.com/NJ0C0F8MvL
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025
2. नमन धीर का विकेट
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के खिलाफ 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी शुरुआत की। टीम ने दोनों ओपनर का विकेट 17 के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन इसके बाद नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दिग्वेश राठी ने पारी के 9वें ओवर में नमन धीर को क्लीन बोल्ड कर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। नमन ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह 24 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।
Knocks over Naman Dhir, brings out his ✍ celebration! 🔥
Box-office stuff from Digvesh Rathi 👌
#IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/jkCtfCG98a— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025
3. हार्दिक पांड्या का पांच विकेट-हॉल
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए। आईपीएल कप्तान के रूप में यह सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी है। उन्होंने एडेन मार्करम (53), निकोलस पूरन (12), डेविड मिलर (27), आकाश दीप (0) और ऋषभ पंत (2) जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हार्दिक आईपीएल के इतिहास में पांच विकेट-हॉल लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
5/36 – Best bowling figures for #HardikPandya in T20s 👏
Watch LIVE action ➡ https://t.co/nH2UGjQY0t #IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/niQf8ANDbC
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025