मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का एक महत्वपूर्ण मैच आज (21 मई) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 59 रन से अपने नाम करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मुकाबले में खराब बल्लेबाजी की, जिससे उन्हें हार मिली।
दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स इस दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गया है। आइए मुकाबले के टॉप 3 मोमेंट्स कौन से रहे जानते हैं।
सूर्यकुमार ने तूफानी पारी खेली
मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम बहुत बुरी हालत में थी और 16.3 ओवर में 123 रन पर अपने पांच विकेट खो दिए थे। हालाँकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 73* रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
दिल्ली का टॉप-ऑर्डर फ्लॉप हुआ
यही नहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 121 रन पर ढेर हो गई। उसकी शुरुआत बहुत बुरी हुई थी। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (11) और फाफ डु प्लेसिस (6) सस्ते में आउट हो गए। वहीं, अभिषेक पोरेल भी जल्दी पवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह से फेल रहा।
मिचेल सैंटनर का उत्कृष्ट स्पैल
मिचेल सैंटनर ने मुंबई इंडियंस के लिए चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने समीर रिजवी, विपराज निगम और आशुतोष शर्मा को वापस पवेलियन की तरह दिखाई। उनके इस स्पैल ने मुंबई की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही मैच के टॉप 3 मोमेंट रहे।
मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में एंट्री की
इस जीत से मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। समीर रिजवी ने दिल्ली टीम के लिए 39 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिल पाए। मुंबई टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके।