चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म में चल रही है। सीएसके अब तक सात मैचों में से केवल दो मैच जीत चुका है और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। सीएसके की टीम को आगे पहुंचने के लिए करिश्मा ही करना होगा। इस बीच टीम में कोच, कप्तान और प्रबंधन के टीम चुनने के फैसलों पर विवाद भी हो रहा है।
आर अश्विन ने एक पैनलिस्ट को चुप कराया जब वह एमएस धोनी के बारे में बोल रहे थे
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आर अश्विन ने उस वक्त एक पैनलिस्ट को चुप कराया जब वह एमएस धोनी के बारे में बोल रहे थे। सीएसके और धोनी के बारे में कुछ नहीं कहा जाना चाहिए, उन्होंने कहा। ऐसा अश्विन ने क्यों कहा आइए जानते हैं?
हाल ही में अश्विन के एक वीडियो में एक पैनलिस्ट ने CSK की लीडरशिप और महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की, जिस पर अश्विन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, “श्श्श…श्श्श..।”जब पैनलिस्ट ने कहा कि वह सिर्फ दर्शक के रूप में बोल रहे थे, तो अश्विन ने स्पष्ट किया कि मैंने राजस्थान रॉयल्स (RR) में रहते हुए भी अपनी टीम पर कभी बात नहीं की।
अश्विन ने स्पष्ट रूप से कहा कि फ्रेंचाइज़ी टीम के मामलों पर सार्वजनिक मंचों पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए, चाहे वह CSK हो या RR हो। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि खिलाड़ियों के निजी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया एक्टिविटी टीम मैनेजमेंट को किस हद तक प्रभावित कर सकती है।
अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला इस रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में चेन्नई आखिरी स्थान पर है। CSK ने सात मैचों में से दो जीते हैं और पांच हार गए हैं।
अब चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने सभी मैच जीतना बेहद जरूरी है। उनके लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।