6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल के 18वें सीजन का 19वां मैच खेला गया। गुजरात ने हैदराबाद को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 7 विकेट से हराया।
गुजरात ने पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 152 रनों पर रोका, फिर 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 61* रन की शानदार पारी खेली।
साथ ही, इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने जारी सीजन की पाइंट्स टेबल में खुद के स्थान को और ज्यादा मजबूत कर लिया है। हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद वह 6 अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब और बेंगलुरू को पीछे छोड़ते हुए गुजरात ने दूसरा स्थान हासिल किया है। गुजरात ने खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, लेकिन एक में हार भी झेली है।
दिल्ली कैपिटल्स टाॅप पर है
गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल करने के बावजूद जारी सीजन की पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। दिल्ली कैपिटल्स इस समय पहले स्थान पर है, जो तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। दिल्ली का नेट रनरेट इस समय +1.257 है, जो गुजरात से +1.031 से थोड़ा बेहतर है। इसलिए दिल्ली गुजरात से पाॅइंट्स टेबल में ऊपर है।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 1.257 | ||
2 | गुजरात टाइटंस | 4 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 1.031 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.149 | ||
4 | पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.074 | ||
5 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.070 | ||
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.048 | ||
7 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.185 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | 0.108 | ||
9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.891 | ||
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.612 |