आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए MI ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। मुंबई ने 11 मैचों में 7वीं जीत हासिल की है। इस हार के साथ राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
IPL 2025 में 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, RR प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। टॉप-4 में, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस हैं। मुंबई और बेंगलुरु के 14-14 अंक हैं, जबकि पंजाब के 13 और गुजरात के नाम 12 पॉइंट्स हैं।
RR और CSK के बाहर होने के बावजूद, प्लेऑफ में रोमांच भरा हुआ है क्योंकि अभी भी आठ टीमों के बीच शीर्ष चार स्थानों के लिए संघर्ष जारी है। लेकिन असली मुकाबला शीर्ष पांच टीमों के बीच है। टॉप-5 की जो टीमें है उनमें से कोई भी अभी प्लेऑफ की रेस में पहुंच सकता है।
RR बनाम MI मैच के बाद IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए
मुंबई इंडियंस टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी और रोहित शर्मा और राइल रिकल्टन के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की नाबाद पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस स्कोर का पीछा करने में उनके बल्लेबाजों ने बुरी तरह निराश किया। आरआर की खराब बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोफ्रा आर्चर ने अपने सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में 30 रन बनाए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लेकर राजस्थान के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। करण शर्मा को भी 3 सफलताएं मिली।