रविवार, 30 मार्च को IPL 2025 में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। वहीं गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने छह रन से हराया।
आइए इन दोनों मुकाबलों के बाद आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-
आज के दोनों मैचों के बाद इस स्थान पर पहुंची टीमें
दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत, दो हार और दो अंक प्राप्त करके आठवें स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स से हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंट्स टेबल में फायदा मिला है। टीम आठवें स्थान से सातवें स्थान पर आ गई है। साथ ही, राजस्थान रॉयल्स ने तीन मैचों में एक जीत हासिल की है और दो अंक के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब भी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चार अंक प्राप्त किए हैं और उनका नेट रन रेट 2.266 है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2-2 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है।
IPL 2025 Points Table: पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
|
||||||||||
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 2.266 | ||
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.320 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.963 | ||
4 | गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.625 | ||
5 | पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.550 | ||
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.308 | ||
7 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.771 | ||
8 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.871 | ||
9 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.112 | ||
10 | मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.163 |