रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आमने-सामने थीं। बारिश के कारण इस मैच को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 ओवरों का किया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन बना पाई। टिम डेविड ने 26 गेंदों में 50 रन बनाए।
पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 5 विकेट से जीत हासिल की। 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नेहल वढ़ेरा ने 33 रन की नाबाद पारी खेली। आइए आपको मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की वर्तमान स्थिति बताते हैं।
पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर आई
पंजाब किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीतने के बाद 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं, जिनमें पांच जीते हैं और दो हारे हैं। वहीं बेंगलुरु हारकर तीसरे से चौथे स्थान पर आ गई है। टीम अब सात मैचों में से तीन में हार गई है।
दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर हैं
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब भी छह मैचों में पांच जीत हासिल करके 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात टाइटंस, पंजाब की जीत के बाद तीसरे स्थान पर आ गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 5 | 1 | 0 | 0 | 10 | 0.744 | ||
2 | पंजाब किंग्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | 0.308 | ||
3 | गुजरात टाइटंस | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | 1.081 | ||
4 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.446 | ||
5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | 0.086 | ||
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.547 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.239 | ||
8 | राजस्थान रॉयल्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -0.714 | ||
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.217 | ||
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.276 |
|