रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल की है। आरसीबी की जीत से पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखा गया है। आइए जानें आरसीबी किस स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी दी। आरसीबी ने 20 ओवरों में 221/5 का बड़ा स्कोर बनाया। इसमें विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जो उनका 57वां आईपीएल अर्धशतक था। रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 37 रन बनाए।
MI के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। ट्रेंट बोल्ट बहुत महंगे रहे। उन्होंने 57 रन देकर दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने 45 रन देकर दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 29 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले सके।
आक्रामक अंदाज में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया और भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में 13 रन बटोरे। इसके बाद रोहित शर्मा (17) को यश दयाल ने दूसरे ओवर में बोल्ड कर दिया। वहीं जोश हेलजवुड ने चौथे ओवर में रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। विल जैक्स (22) और सूर्यकुमार यादव (28) भी कुछ खास नहीं कर सके।
मुंबई को हार्दिक पांड्या (42) और तिलक वर्मा (56) की तेज तर्रार पारियों ने जीत की ओर बढ़ाया लेकिन आरसीबी को आखिरी ओवर में क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लेकर जीत दिलाई। मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बनाए और मैच 12 से हार गई।
आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची
मैच के बाद आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसका नेट रनरेट कम है, लेकिन दिल्ली और गुजरात के समान छह अंक है। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल आठवें स्थान पर है। यह पांच मैचों में चौथी हार है और उसके पास सिर्फ दो अंक हैं।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 1.257 | ||
2 | गुजरात टाइटंस | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.031 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.015 | ||
4 | पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.074 | ||
5 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.070 | ||
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.048 | ||
7 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.185 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.010 | ||
9 | चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.891 | ||
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.612 |