4 मई को आईपीएल 2025 में दो रोमांचक मैच हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने ईडन गार्डन्स में दिन का पहला मैच खेला। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 206 रन बनाए, 4 विकेट खोकर। राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सके, जबकि केकेआर ने एक रन से रोमांचक जीत हासिल की।
धर्मशाला में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दूसरा मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए। लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकीं, जबकि पंजाब ने 37 रन से जीत हासिल की।
इन दोनों खेलों के बाद आइए आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं।
पंजाब किंग्स 15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं
पंजाब किंग्स की टीम अपनी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने प्लेऑफ के लिए दावेदारी और ज्यादा मजबूत कर ली है। टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीत और 3 हार हुई हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों टीमें अभी भी प्लेऑफ की रेस में हैं। KKR 11 मैचों में पांच जीत के साथ छठे स्थान पर है, जबकि लखनऊ 11 मैचों में पांच जीत के साथ सातवें स्थान पर है।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | 0.482 | ||
2 | पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 0 | 1 | 15 | 0.376 | ||
3 | मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | 1.274 | ||
4 | गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 0 | 14 | 0.867 | ||
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 0 | 12 | 0.362 | ||
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 5 | 5 | 0 | 1 | 11 | 0.249 | ||
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.469 | ||
8 | राजस्थान रॉयल्स | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.718 | ||
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 0 | 6 | -1.192 | ||
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 2 | 9 | 0 | 0 | 4 | -1.117 |