लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में आमने-सामने थी। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला गया था। लखनऊ ने मैच को 12 रनों से जीता। लखनऊ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम ने 38 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई। दिग्वेश राठी ने 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका, उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। आइए आपको इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स 6वें स्थान पर पहुंची
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सातवें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, उन्हें दो में जीत और दो में हार मिली है। मुंबई, दूसरी ओर, सातवें स्थान पर आ गई है। टीम अब तक चार मैचों में से तीन में हार गई है।
पंजाब किंग्स पहले स्थान पर बरकरार है
पंजाब किंग्स अभी भी पहले स्थान पर है और दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम संभवतः 4-4 अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
No | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | पंजाब किंग्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.485 | ||
2 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.320 | ||
3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.149 | ||
4 | गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.807 | ||
5 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.070 | ||
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.048 | ||
7 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | 0.108 | ||
8 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.771 | ||
9 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.112 | ||
10 | सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -1.612 |